Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धड़ल्ले से हो रहा होटलों और दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग

देवरिया।गैस सिलेंडर को लेकर जहां आम जनमानस परेशान है बुक होने के बाद भी सिलेंडर लेने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है वहीं चाय पानी एवं होटल पर घरेलू गैस सिलेंडर का धड़ले से उपयोग किया जा रहा है जनपद के भलुअनी में स्थित मनीष स्वीट हाउस पर आज आपूर्ति निरीक्षक संजीव त्रिपाठी द्वारा छापा मारकर घर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पकड़ा सूत्र बताते हैं कि मनीष स्वीट हाउस पर आपूर्ति निरीक्षक पहुंचे जहां पर घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था दुकान से एक भरा और एक आध गैस सिलेंडर बरामद हुआ दुकान के मालिक सोहन पुत्र नवल शाह इन सिलेंडरों के बारे में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। साथी बगल की दुकान में भी दो खाली सिलेंडर और तीन भरे हुए सिलेंडर पाए गए सिंहेश्वरी गैस एजेंसी के मालिक ने बताया कि यह सिलेंडर उनके हाकर राजू मद्धेशिया के हैं जो होम डिलीवरी का काम करता है उन्होंने गैस बुकिंग की पर्चियां भी साक्षर के रूप में पूर्ति निरीक्षक को दिखाया पूर्ति निरीक्षक संजीव त्रिपाठी ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग कानूनी रूप से अपराध है उन्होंने कहा कि मनीष स्वीट हाउस के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh