सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सी0डी0 ने किया जिला कारागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किया निरीक्षण
देवरिया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्रीमती शैलजा मिश्रा द्वारा जिला कारागार में विधिक जागरूकता एवं साक्षारता शिविर आयोजन कर जेल में निरूद्ध बन्दियों को विधिक जानकारियाॅ दिया गया। उसके उपरांत निरूद्ध कैदियों के रिहाई हेतु जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान कारागार को मानक के अनुसार भोजन देने हेतु निर्देशित किया गया। न्यायाधीश द्वारा कारागार चिकित्सालय का भी निरीक्षण कर तथा उनसे व्यक्तिगत मिलकर उनकी समस्या के निदान हेतु कारागार अधीक्षक को विशेष दिशा-निर्देश दिया गया।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से जिला कारागार अधीक्षक आशीष रंजन, कारापाल राजकुमार वर्मा व एल0ए0डी0 सी0 एस0 तथा जेल वार्डन उपस्थित रहे।
























































Leave a comment