Religion and Culture / धर्म और संस्कार

मुकुट पूजन कर घोसी नगर की प्राचीन रामलीला की हुई शुरुआत

घोसी।मऊ। घोसी नगर के कस्बाबाजार की प्राचीन रामलीला का शुभारंभ शनिवार को देर शाम को श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, भगवान शंकर, परमपिता ब्रह्मा जी आदि के मुकुट की धार्मिक रीतिरिवाज के बीच राजगद्दी के मैदान में पूजन के साथ संपन्न हुआ। पूजन कार्यक्रम के यजमान  श्रीरामलीला समिति घोसी के अध्यक्ष सुधीरश्रीवास्तव एवं पुरोहित के रूप में अनिल मिश्रा मुन्ना रहे। इस अवसर पर चेयरमैन मुन्नागुप्ता भी उपस्थित रहे।
   घोसी नगर की सैकड़ों वर्ष पुरानी श्रीरामलीला कार्यक्रम जो की कस्बा बाजार में कई स्थानों पर संपन्न होती है। विजय दशमी के दिन मझवारा मोड़ स्थित श्रीरामलीला मैदान में राम रावण युद्ध एवं राजगद्दी मैदान में श्रीराम भरत मिलाप, राजगद्दी के साथ खत्म होती है।
 इस अवसर पर संरक्षक हरिश्चंद्र बरनवाल, अध्यक्ष सुधीरश्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामबिलास सोनकर,जनकज बरनवाल,राजेश निषाद, अतुलश्रीवास्तव,उमेश बरनवाल,राघवेन्द्रमिश्रा,परशुराम आदि के साथ बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh