Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तेज आंधी और बारिश का कहर: निजामाबाद-तहबरपुर मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, मिनी ट्रक फंसा, लगा लंबा जाम

आजमगढ़।आजमगढ़ जनपद में शनिवार सुबह से ही मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह से जारी मूसलाधार बारिश और करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में भारी तबाही की खबर है। सबसे बुरा असर निजामाबाद-तहबरपुर मुख्य मार्ग पर पड़ा, जहां एक विशालकाय पेड़ सीधे सड़क पर आ गिरा।

पेड़ गिरते ही मार्ग से गुजर रही एक मिनी ट्रक उसकी डालियों के बीच फंस गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन पेड़ गिरने से सड़क का दोनों ओर का संपर्क पूरी तरह कट गया है। देखते ही देखते मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

मौसम के इस रुख से जिले में कई जगहों पर पेड़ उखड़ने और निचले इलाकों में जलजमाव की शिकायतें मिल रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से पेड़ को काटकर हटाने और मिनी ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

 प्रशासनिक अपील:मौसम विभाग के रुख और आंधी-बारिश के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh