भव सागर से पार उतारने वाले का नाम है कन्हैया कृष्ण चंद्र शास्त्री
देवरिया।मईल थाना क्षेत्र स्थित देवढ़ी ग्राम पंचायत में चंदेश्वर महादेव धाम समिति के द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में चतुर्थ दिवस की कथा में सुविख्यात भागवत भास्कर श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री ने हजारों भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान की चरणों में सच्ची निष्ठा होती है। तभी भगवत्प्राप्ति होती हैं।आज चौथे दिन मुख्य यजमानअक्षयवर मिश्रऔर सूर्यनारायण मिश्र जी ने ब्यास पीठ का पूजन कर कथा की शुरूआत किया गयाभगवान आज भी हैं। तथा भक्त भी हैं। पर सच्ची भगवान निष्ठा की कमी है । उन्होंने कहा कि नृसिंह बसे प्रति खंभन में पर काढ़न को प्रहलाद कहा । इसके उपरांत गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, राम अवतार ,सूर्यवंश, और चंद्रवंश में अवतार, और नंदवंश में श्रीकृष्ण अवतार उत्सव का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया । तथा भगवान कृष्ण जन्म उत्सव का बहुत ही सुंदर वर्णन किया। जय कन्हैया लाल की मदन गोपाल के भजनों से भक्तों गण झूम उठें। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ।सोहर गाते ही भक्तों की टोली झूम उठी।आज कथा में जिलाधिकारी महोदया श्रीमती दिव्या मित्तल जी के द्वारा शाम की आरती ब्यास पीठ पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद मिश्रा जी ने किया। चंद्रेश्वर महादेव धाम समिति के सभी सदस्यों और समस्त ग्रामवासी गण क्षेत्रवासियों के इस पावन आयोजन के लिए धन्यवाद के पात्र हैं ।


























































Leave a comment