Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सुपर फास्ट ट्रेन की चपेट में आने से महिला हुई घायल
देवरिया।जनपद के भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेल ढले पर एक महिला सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गई सूत्र की माने तो भाटपार रानी रेलवे स्टेशन का पश्चिमी डाला बंद था और सुपर फास्ट ट्रेन गुजर रही थी इस समय महिला रेलवे ढले को पार करने के लिए प्रयास किया तभी ट्रेन आ गई और महिला उसकी चपेट में आने से घायल हो गई ट्रेन गुजरने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी ले जाया गया डॉक्टर ने घायल महिला की पहचान कमलावती पत्नी बांका लाल यादव गांव कतावर थाना असांव जिला सिवान बिहार के रूप में की। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए महिला को देवरिया मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।


























































Leave a comment