GGS NEWS 24 परिवार की ओर से होली की शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश/लखनऊ/आजमगढ़/जौनपुर/सुल्तानपुर/देवरिया/महाराष्ट्र।
रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर GGS NEWS 24 परिवार ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संपादक चंद्रशेखर मौर्य ने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है।
मीडिया प्रभारी अशोक यादव ने कहा कि होली का त्योहार समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नई उमंग लेकर आता है। लखनऊ ब्यूरो अमित शर्मा एवं स्टेट ब्यूरो सर्वेश पांडेय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि होली का पर्व शांति, सद्भाव और सुरक्षित वातावरण में मनाएं।
आजमगढ़ ब्यूरो सर्वेश पांडेय, सुल्तानपुर ब्यूरो चीफ सूर्यप्रकाश तिवारी एवं जौनपुर ब्यूरो चीफ धर्मेन्द्र सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। देवरिया ब्यूरो चीफ विनय कुमार मिश्रा, अम्बारी ब्यूरो रविंद्र यादव एवं आजमगढ़ प्रभारी शिवलाल यादव ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देती है।
दीदारगंज ब्यूरो पृथ्वीराज सिंह, मार्टिनगंज ब्यूरो प्रीतम सेठ, माहुल ब्यूरो मिथिलेश यादव एवं बिलारामऊ ब्यूरो सुनील विश्वकर्मा ने लोगों से अपील की कि होली प्राकृतिक रंगों के साथ मनाएं और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें। महाराष्ट्र प्रभारी एवं अहरौला प्रभारी ने भी समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
GGS NEWS 24 परिवार ने अपने सभी पाठकों, दर्शकों और सहयोगियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।






















































Leave a comment