Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस द्वारा महिला एवं नागरिक सुरक्षा की दी गई जानकारी

दीदारगंज -आजमगढ़ । मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश के ओमप्रकाश मिश्र स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम के तहत दीदारगंज की पुलिस द्वारा महिला एवं नागरिक सुरक्षा जैसे कानून की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना दीदारगंज प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने फीता काटकर व मां सरस्वती जी,आराध्य गणेश जी तथा स्व०ओम प्रकाश मिश्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला व नागरिक सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून की विधिवत जानकारी दी, इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा महिला सुरक्षा के उपाय तथा कानून के विषय में कार्यक्रम में उपस्थित महिला पुलिस आरक्षियों से जानकारी ली, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक थाना दीदारगंज जय प्रकाश का माल्यार्पण कर,बुके एवं अंगवस्त्रम देकर प्राचार्य धीरेंद्र कुमार मिश्र ने सम्मानित किया।इस अवसर पर उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव,डा०आर एस एन त्रिपाठी, प्रियंका मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh