Accidental News / दुर्घटना की खबरें

ट्रक का पहिया खुलकर छिटका...चपेट में आकर दो सगी बहने घायल, एक की मौत

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोईनाबाद सड़क पर कोचिंग सेंटर जा रही दो सगी बहनों हादसा में मौत हो गई। वाहन का पहिया निकलने से इसकी चपेट में आकर दो सगी बहने गम्भीर रूप से घायल हो गयीं। एक तो मौके पर ही दम तोड दिया जबकि दूसरी उपचार के भर्ती है। एक छात्र की मौत को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। जाम से आक्रोशित ग्रामीणों को विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन को एक सेक्शन पीएसी बल बुलाना पड़ा फिर भी ग्रामीण जामस्थल पर डटे रहे। मौके पर मुबारकपुर, जहानागंज, सिधारी तीन थानों की फ़ोर्स भी आ गई थी। सीओ आस्था जायसवाल मौके पर पहुंची और ग्रामीणो को आश्वस्त देकर जाम खुलवाया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोईनाबाद निवासी सूर्यभान की दो पुत्रियां दिव्यांशी और प्रियांशी घर से कोचिंग सेंटर जा रहीं थी। वे सड़क पर पहुंची थी कि तेज रफ़्तार से आ रहा ट्रक का पहिया खुलकर छिटक गया जिसकी चपेट में उक्त दोनो बहने गम्भीर रूप से घायल हो गयी। दिव्यांशी ने मौके पर ही दम तोड दिया जबकि बड़ी बहन प्रियांशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह जीवन और मौत से जूझ रही है। इधर घटना को लेकर सड़क पर उतर कर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन में सड़क मार्ग जाम कर दिया। जाम लगभग चार घंटे तक चला। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार और पुलिस बल पहुंचे लेकिन ग्रामीण ने नहीं माना। मुबारकपुर थाना, सिधारी और जहानागंज तीन थानों की फ़ोर्स एक सेक्शन पीएसी बल भी बुलाया गया।अन्त में सीओ आस्था जायसवाल मौके पहुंच कर समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेजा और अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh