Accidental News / दुर्घटना की खबरें

पोखरे में डूबने से दो किशोरियों की मौत , नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फत्तनपुर मुस्तफाबाद गांव में होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पोखरे में डूबने से दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी अंशिका (14) पुत्री सुरेश यादव और शिवांगी (18) पुत्री राजेश यादव होली खेलने के बाद गांव के पास स्थित पोखरे में नहाने गई थीं। नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी हुई, तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों को पोखरे से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रानी की सराय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों किशोरियों की मौत पानी में डूबने से हुई है। परिजन उन्हें ब्लॉक रानी की सराय स्थित अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh