Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया।रुद्रपुर तहसील क्षेत्र का एक व्यक्ति फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट हासिल कर विदेश यात्रा करने के मामले में वांछित आरोपी को रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
गिरफ्तार आरोपी अखिलेश यादव (41) पुत्र टेंगरी यादव, निवासी बनिएनी, थाना रुद्रपुर, देवरिया बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाया और उसके आधार पर विदेश यात्रा कर लाभ प्राप्त किया था। इस मामले में उसके खिलाफ रुद्रपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 447/2026 के तहत बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) में मुकदमा दर्ज है।
बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भृगुसरी मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh