Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भ्रष्टाचार की मार झेल रहा जौनपुर सद्भावना कॉलोनी उमरपुर , 3 माह से नहीं हुई नाली की साफ-सफाई,ना हुआ छिड़काव

 जौनपुर। जौनपुर शहर के सद्भावना कॉलोनी में भ्रष्टाचार के विकराल रूप ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। कभी नाली की साफ-सफाई तो कभी टूटी सड़कें की मार सद्भावना कॉलोनी उमरपुर, 

डेढ़ सौ से अधिक आबादी वाले इस कॉलोनी बनी नालियां पूरी तरीके से कूड़ा कचरा से भरी हुई है जो संक्रामक बीमारी को दावत दे रहे हैं कॉलोनी के निवासी राजेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि 3 महीने पहले नाली की साफ सफाई कराई गई थी तब से लेकर आज तक ना तो नगरपालिका का कोई अधिकारी कॉलोनी में जायजा लेने आया और ना ही सफाई कर्मचारी ही दिखे नालियों में गंदगी होने के कारण डेंगू,मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।लेकिन नगर पालिका प्रशासन हाथ पर हाथ रखे तमाशा देख रही, कॉलोनी के लोगों ने कई बार जिम्मेदारों तक अपनी बात पहुंचाई लेकिन उन्हें ना तो जायजा लेने का ना तो कार्रवाई करने का समय मिला, जैसे ही इसकी जानकारी भारतीय जन नायक पार्टी जिला अध्यक्ष सतीश चन्द्र शुक्ल सत्पथी को हुई तो विधानसभा प्रभारी मल्हनी मंगलाप्रसाद पाठक,जिला महासचिव इश्तियाक अहमद,अबरार अहमद ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उक्त मोहल्ले का जायजा लिया, और पाया कि सद्भावना कॉलोनी उमरपुर भ्रष्टाचार में डूब गया है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन को आगाह किया कि यथाशीघ्र मोहल्ले के जलजमाव गंदगी और इकट्ठा दूषित जल से मच्छरों के बढ़ रहे प्रकोप की तत्काल रोकथाम के लिए छिड़काव कराया जाए और नाली की साफ सफाई कराई जाए, समय रहते अगर उक्त मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो हालात बिगड़ सकते हैं संक्रामक रोग फैल सकते हैं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh