रोजगार मेले में 350 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग 47 अभ्यर्थी अप्रेंटिसशिप के लिए हुए चयनित
करंजाकला जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्धीकपुर जौनपुर में मंगलवार रोजगार अप्रेंटिस मेले का आयोजन हुआ,रोजगार मेले में मदरसन,एशियन,शिवशक्ति फ़र्टिलाइज़र,एल एण्ड टी जैसी विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में विभिन्न आईटीआई संस्थान से पास आउट 350 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
रोजगार मेले में 45 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को धन्यवाद दिया और मेले में उपस्थित अन्य अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह मेला आप सबके लिए लगाया जाता है इस मेले में सभी अभ्यर्थियों को प्रतिभाग करना चाहिए। रोजगार मेला तमाम क्षेत्रों में रोजगार दिलाने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर सुनील कुशवाहा,रंजीत सिंह अभय शर्मा,आशीष सिंह,शशिकांत,भैरव नाथ सिंह समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।






















































Leave a comment