Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अबसेंट वोटर, 80 वर्ष की आयु से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की सुविधा हेतु उनके निवास स्थल पर पोटिंग पार्टी के माध्यम से मतदान कराने की तिथि 28 फरवरी,एवं 02 मार्च निर्धारित

मऊ, 26 फरवरी,2022 विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दौरान अबसेंट  वोटर, 80 वर्ष की आयु से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की सुविधा प्रदान करने हेतु उनके निवास स्थल पर पोटिंग पार्टी के माध्यम से मतदान कराने की तिथि 28 फरवरी,2022 एवं 02 मार्च 2022 निर्धारित की गई है। दिनांक 28 फरवरी 2022 को पोलिंग पार्टी द्वारा अबसेंट वोटर्स को मतदान हेतु प्रथम विजिट की जाएगी जबकि द्वितीय विजिट दिनांक 02 मार्च 2022 को की जाएगी। पोलिंग पार्टी कलेक्ट्रेट परिसर में से 28 फरवरी 2022 को प्रातः 7:00 बजे अपने संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर पंडाल से समस्त सामग्री प्राप्त करेंगे तत्पश्चात रूट चार्ट के अनुसार निर्धारित गंतब्य की ओर प्रस्थान करेंगे एवं पूर्वाहन 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कराने के पश्चात शील्ड मतपेटिका कलेक्ट्रेट परिसर में अवस्थित स्ट्रांग रूम में विधानसभा वार जमा कराएंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh