Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वरिष्ठ प्रेक्षक ने समस्त नोडल अधिकारियों के साथ कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक

मऊ 26 फरवरी 2022 विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत माननीय वरिष्ठ प्रेक्षक विशाल दशरथ जारोंडे की अध्यक्षता में समस्त नोडल अधिकारियों के साथ कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। 
माननीय प्रेक्षक महोदय द्वारा समस्त नोडल अधिकारियों से बताया कि जनपद में ऐसे बूथ जो पूर्व के चुनाव में विवादित रहे हो तथा किन कारणों से विवादित रहे हैं उन कारणों का तत्काल निस्तारण करें, साथ ही उन बूथों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। माननीय प्रेक्षक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस को नियमित अभियान चलाकर जनपद में देशी शराब की दुकानों की जांच करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद में दिव्यांग व्यक्तियों को मतदान करने के लिए प्रत्येक मतदेय स्थलों पर व्हीलचेयर की अनिवार्य रूप से व्यवस्था की जानी है। जिससे किसी भी दिव्यांग मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में समस्या न हो, उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल पर  मतदान अधिकारी मास्क, सैनिटाइजर एवं ग्लैप्स का प्रयोग करेंगे। माननीय प्रेक्षक द्वारा प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया, फेसबुक, टि्वटर यूट्यूब आदि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश मीडिया प्रभारी अधिकारी को दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देश के अंतर्गत ही चुनाव के समस्त कार्यों को संपन्न किया जाना है। निर्वाचन में लगे सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान से संबंधित कार्यों को ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक संपन्न कराएं इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।
उक्त अवसर पर 353 मधुबन प्रेक्षक संदीप जे0 जैकस, 354 घोसी प्रेक्षक कार्तिकेय धन जी बुद्धा भट्ट, 355 मोहम्मदाबाद गोहना प्रेक्षक प्रमोद बबन राव यादव, 356 मऊ सदर प्रेक्षक जी0 प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार कुशवाहा समस्त उप जिलाधिकारी समस्त क्षेत्राधिकारी सहित चुनाव में लगे अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh