Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चार पहिया वाहन व बाइक में टक्कर, युवक की मौत


बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा गांव के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो घायल हो गये। पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी पंकज गोंड (18), व प्रेमकुमार (21) व मनियारी जसांव निवासी निर्भय उर्फ सोनू (22) निमंत्रण में गये थे। और वहां से लौटते वक्त बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा के पास सामने से जाइलो ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh