जिलाधिकारी मऊ कक्ष में शस्त्र स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
मऊ, 11 फरवरी,2022 विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिलाधिकारी कक्ष में शस्त्र स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 6275 लाइसेंस धारकों के सापेक्ष कुल लाइसेंस शस्त्रो की संख्या 6598 है जिसमें 102 शस्त्र निलंबित/निरस्त किए जा चुके हैं। अतः जनपद मऊ में 6496 शस्त्र जमा कराए जाने थे जिसके सापेक्ष अब तक 5541 शस्त्र जमा हो चुके हैं, अवशेष बचे 955 शस्त्रों के संबंध में शस्त्र स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष निर्णय हेतु प्रस्तुत किए गए। जिसमें से 309 शस्त्र धारकों को जिनका सत्यापन उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा कर दिया गया है, उन्हें शस्त्र अपने पास रखने की छूट प्रदान की गई। 469 शस्त्र धारक जो जनपद से बाहर हैं उनके संदर्भ में शस्त्र स्क्रीनिंग कमेटी ने निर्णय लेते हुए यह शर्त रखी कि सभी शस्त्र धारकों का पुलिस द्वारा सत्यापन करा लें, कि यह शस्त्र धारक जनपद से बाहर शस्त्र रखने के लिए अधिकृत हैं कि नहीं यदि इस संबंध में कोई प्रतिकूल तथ्य पाया जाता है तो निम्नानुसार उनके शस्त्र लाइसेंस निलंबन/निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी, जिसके वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके अतिरिक्त शेष बचे 175 शस्त्रों में 107 शस्त्र जिनकी बिक्री या चोरी हो गई है के अलावा शेष बचे 68 शस्त्र धारकों को जिलाधिकारी ने तीन दिन की नोटिस उनके शस्त्र जमा कराने हेतु जारी करने के निर्देश दिए, साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि इन लोगों के संबंध में दिनांक 15 फरवरी,2022 को होने वाली शस्त्र स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के अलावा नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

























































Leave a comment