Latest News / ताज़ातरीन खबरें
गोवंश वध के मामले में दो और वांक्षित आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे खुटहन
खुटहन जौनपुर 29जनवरी : खुटहन थाना पुलिस ने गोवध व पशु क्रूरता निवारण एक्ट के मुकदमे में वांछित दो आरोपितों शौकत अली व उसके पुत्र मोहम्मद कैफ उर्फ गुलशेर निवासी ग्राम तिघरा को शनिवार को मरहट नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में
आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। शौकत अली के विरुद्ध थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। मालूम हो कि मंगलवार की रात तिघरा बाग में पुलिस के दबिश देने पर गोवंश वध के आरोपित फरार हो गए थे। मौके से पुलिस को डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस व दो गोवंश मिले थे। एक महिला को पुलिस ने बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य की तलाश कर रही है।



























































Leave a comment