योग दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
फरिहा/मुहम्मदपुर ,आजमगढ़। मुहम्मदपुर के अवंतिका पुरी धाम मे योग दिवस के अवसर पर अवंतिका सामाजिक सेवा समिति द्वारा मंगलवार को मंदिर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया । गया जिसमें मुख्य अतिथि मुहम्मद पुर ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा में फीता काटकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किये और खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किए। पुरुष वर्ग में आजमगढ़ से आए विक्की राजभर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही जयसिंहपुर के अभिषेक यादव द्वितीय तथा गाजीपुर के अमरजीत राजभर तृतीय स्थान प्राप्त किए। महिला वर्ग में मऊ से आई मनसा चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त की वही आजमगढ़ की रानी द्वितीय तथा गोपालपुर की दीपा चौहान तृतीय स्थान प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुहम्मदपुर ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा तथा कार्यक्रम के संयोजक अरविंद यादव द्वारा सभी प्रतियोगियों को इनाम का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रिंस यादव,उमाकांत यादव, विनोद यादव, पिंटू कनौजिया,डॉक्टर राजेंद्र यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।



















































Leave a comment