बहनों ने भतीजे पर लगाया भाई की हत्या का आरोप
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली स्थित मुहम्मदपुर की निवासिनी लालती देवी पत्नी जयराम ने जीयनपुर कोतवाली में मंगलवार को देर शाम तहरीर देकर अपने भतीजे पर ही भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। जीयनपुर कोतवाली के मुहम्मद पुर निवासिनी लालती देवी ने बताया कि मेरा मायका इसी कोतवाली के देवपुर कमालपुर गांव में है। हम लोग लालती देवी, सोना देवी, इंद्रावती देवी, चंद्रमा देवी और महिमा देवी छह बहने हैं। हमारा इकलौता भाई रामधनी उम्र लगभग 58 साल थी। मेरा भतीजा चंदन नशे का आदी था। पैसे को लेकर आए दिन अपने पिता को मारा पीटा करता था। बहनों का आरोप है कि सोमवार को उसने फिर मेरे भाई रामधनी को मारा पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए वाराणसी ले गया। जहां उनकी मौत हो गई। भतीजे ने चोरी से ही उनका अंतिम संस्कार ही कर दिया। लालती ने मंगलवार को तहरीर देकर भतीजे कार्रवाई की मांग की है.


















































Leave a comment