Crime News / आपराधिक ख़बरे

स्कार्पियो गाड़ी से एक कुन्तल प्रतिबंधित मांस बरामद गाड़ी को छोड़कर भागे सवार, पुलिस ने लिया हिरासत


आजमगढ़। अतरौलिया पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक स्कार्पियो गाड़ी से एक कुन्तल से अधिक मांस बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही स्कार्पियो सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। पुलिस स्कार्पियो को कब्जे में लेते हुए उसे थाने लेकर आई। जांच के दौरान स्कार्पियो से एक कुन्तल से अधिक मांस बरामद हुआ।
बता दें कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सफेद रंग की स्कार्पियो में एक कुंतल से अधिक प्रतिबंधित मांस बिक्री हेतु अतरौलिया गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने अपने हमराहियों के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी करके निगरानी में जुट गई। गुरूवार की सुबह 11.00 बजे एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो अतरौलिया थाने से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर मुस्लिम बस्ती के मस्जिद के समीप आकर रुकी जैसे ही पुलिस गाड़ी की तरफ बढ़ी उसमें बैठे आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक कुंतल से अधिक प्रतिबंधित मांस मिला। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने आई, जहां फॉरेंसिक टीम बुलाकर मांस की जांच के लिए भेज दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के नेता रमाकांत मिश्र ने कहा कि पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर काफी दिनों से यह धंधा अतरौलिया में चलता रहा। इसके लिए कई बार प्रयास भी किया गया, अंततः पुलिस में इसका पर्दाफाश कर लिया


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh