फरार 5 आरोपियों पर 25 हजार का इनाम:मारपीट में भाजपा कार्यकर्ता की गई थी जान, पुलिस लगातार दे रही दबिश
आजमगढ़ जिले के एसपी अनुराग आर्य ने मारपीट के मामले में पांच फरार आरोपियों पर घोषित किया इनाम, मारपीट से घायल कार्यकर्ता की हुई मौत के बाद मामले ने पकड़ा तूल।
आजमगढ़ के गंजोर गांव में भाजपा को वोट देने की रंजिश को लेकर हमले में घायल भाजपा कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों के ऊपर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। निधन की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह समेत भाजपा
#Spazh अनुराग आर्य द्वारा थाना मेंहनगर व थाना सिधारी में हुई घटना में 05 वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार का नकद पुरस्कार घोषित किया गया।#UPPolice @bourne2lead pic.twitter.com/3APCuOv2gb
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) March 23, 2022
के अन्य नेता घर पर पहुंचे। शोक संवेदना जताई। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
इन फरार आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम
SP अनुराग आर्य ने मेंहनगर में दर्ज मुकदमे के मामले में फरार आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपियों में राज बहादुर यादव पुत्र राम शब्द यादव, चन्दन यादव पुत्र राम दुलार यादव, शैलेश यादव पुत्र इंद्रदेव यादव, हरीश चन्द्र यादव पुत्र राम दुलार यादव व सिधारी मामले में सचिन गौड़ पुत्र हरिकेश गौड़ पर इनाम घोषित किया गया है। सचिन गौड़ बाइक चुराकर बाइक व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते थे।
वोट देने को लेकर हुआ था विवाद
मेंहनगर के गंजोर गांव निवासी (42) कमलेश वर्मा पुत्र दुखरन वर्मा भाजपा कार्यकर्ता थे। विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की बात को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था।
मृतक के परिजनों का कहना है कि बीते दिनों रात को कमलेश वर्मा सब्जी बेचकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए हमलावरों ने वोट देने की रंजिश को लेकर लाठी-डंडा से कमलेश वर्मा के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल कमलेश का इलाज चल रहा था जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
हटाए गए मेंहनगर के इंस्पेक्टर
मारपीट की घटना को गंभीरता से न लेने के कारण मेंहनगर के इंस्पेक्टर विमल प्रकाश राय को हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया है, जबकि मेंहनगर का नया प्रभारी
बसंत कुमार को बनाया गया है।वही कई संगठनों ने प्रशासन से जवाब मांगा है, इस तरह की घटना की घोर निंदा किया है।प्रशासन ने इस तरह की घटना पर सख्ती लेते हुए कठोर कार्यवाही कर रही है।जनपद आर्यमगढ़ के थाना मेहनगर के भाजपा पदाधिकारी से सपा के गुंडों द्वारा मारपीट की गई जिसके बाद उनकी मृत्यु भी हो गई मेहनगर पुलिस के द्वारा अभी तक गिरफ्तारी तक नहीं हूई है @dgpup @Uppolice @myogiadityanath @News18UP @avneeshofficial @aajtak @ABPNews @adgzonevaranasi @ndtv pic.twitter.com/RMrm1gIOSl
— हिन्दू जागरण मंच आर्यमगढ (@HinduJagranArya) March 23, 2022


























































Leave a comment