Crime News / आपराधिक ख़बरे
पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार तमंचा बरामद
अजमतगढ़ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के असरफपुर के समीप हुई हल्की मुठभेड़ में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस बरामद किया।
जीयनपुर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर संजय सिंह ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की सुबह असरफपुर गांव में एजाज के बाग में घेराबंदी की। पुलिस से घिरते ही एक पशु तस्कर ने पुलिस पर फायर कर दिया । फायरिंग कर भाग रहे दो पशु तस्करो को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो पशु तस्कर भाग निकले। गिरफ्तार पशु तस्करों में सरफराज व फिरोज निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर के निवासी है ।तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया।

























































Leave a comment