Latest News / ताज़ातरीन खबरें
गुरू गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए प्रक्रिया शुरू
आजमगढ़ अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन नरेन्द्र सिंह ने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों से कहा कि वर्ष 2021-22 के लिए गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु जनपद से पात्र महानुभावों/संगठनों का नामांकन प्रस्ताव संस्तुति सहित आख्या उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गयी है। उन्होने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों से कहा कि अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त का प्रचार प्रसार कराते हुए प्राप्त आवेदन पत्रों को पत्र के साथ संलग्न कर संस्तुति सहित अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन कार्यालय में अतिशीघ्र उपलब्ध करायें।



























































Leave a comment