Latest News / ताज़ातरीन खबरें
विंटर यूनिफार्म का हुआ वितरण : अम्बेडकरनगर
अंबेडकर नगर 21नवंबर 2020। शैक्षिक सत्र 2020-21 में आज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र द्वारा निशुल्क विंटर यूनिफॉर्म (स्वेटर) वितरण किया गया।जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल ,अकबरपुर पहुंचकर 145 छात्रों को विंटर यूनिफॉर्म वितरित किए। विद्यालय के छात्रों का विंटर यूनिफॉर्म पाकर चेहरा खुशी से खिल उठा। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्राथमिक विद्यालयो में निशुल्क स्वेटर वितरण कराया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह तथा विद्यालय के छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे।



















































Leave a comment