शिक्षण संस्थानों के चहेते अधिवक्ता मोहम्मद अज़फर का निधन
फरिहा/मुहम्मदपुर, आज़मगढ़।क्षेत्र के अमजद अली इंटरमीडिएट कॉलेज मोहम्मदपुर आजमगढ़ के प्रबंधक एवं विभिन्न संस्थाओं से संबंध रखने वाले मोहम्मद अज़फर गजनवी एडवोकेट का आज सुबह तड़के इंतकाल हो गया।
आप हर दिल अजीज,पेशे से वकील, इंसानियत के मसीहा थे ।वे हमेशा जात पात ,धर्म से ऊपर उठकर काम किया करते थे। समाज में उनकी एक अलग पहचान थी। स्व अमजद अली गजनवी द्वारा स्थापित विद्यालय को आगे बढ़ाने में आपने पुरजोर मेहनत किया तथा इस क्षेत्र में कला वर्ग ,विज्ञान वर्ग के साथ-साथ वाणिज्य वर्ग की शिक्षा और बालिकाओं के उचित शिक्षा का प्रबंध आपने किया। 'एक सूरज था कि तारों के घराने से उठा, आंख हैरान है क्या शख्स जमाने से उठा।। आज विद्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता करते हुए डॉ जमाल ने कहा कि वे हर दिल अजीज थे तथा सभी के दुख दर्द को समझते थे वह इंसानियत के मसीहा थे। इस विद्यालय के लिए और हमारे परिवार के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है इस परिवार ने चंद दिनों में है दो दो लाल खोए हैं लेकिन इनके बताए हुए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।























































Leave a comment