गायत्री प्रोजेक्ट के ढ़िलाई से हो रही आयेदिन दुर्घटना
बूढ़नपुर आजमगढ़ थाना कप्तानगंज के देऊरपुर एन एच 233 मार्ग पर लखनऊ की तरफ से आ रही फोर व्हीलर दूसरी चार पहिया वाहन से टकरा गयी।उसी समय स्थानीय लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे।दोनों वाहन चालकों ने आपस मे विवाद कर लिया,जानकारी के अनुसार जोगेंद्र यादव लखनऊ से मऊ अपने घर जा रहे थे कि अचानक सामने अज्ञात वाहन से भिड़ गए।अज्ञात वाहन कुछ देर के बाद आजमगढ़ की तरफ निकल गया।स्थानीय लोगो का कहना है।कि गायत्री प्रोजेक्ट के लोगो द्वारा अभी काम पूरा नही किया गया है।इस कारण रोजाना एक्सीडेंट होने का खतरा होता रहता है।इसबात को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।और घण्टो जाम लगा दिया।इस बात की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेंद्र कुमार शुक्ल, कप्तानगंज इंस्पेक्टर नदीम अहमद फरीदी मय फोर्स पहुंच गये।और लोगो को समझा बुझाकर शान्त किया।























































Leave a comment