बिहार ,मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश के चुनावों के जीत के बाद भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
फूलपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थानिय कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप चौहान की अध्यक्षता में बिहार राज्य के विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हुए उपचुनावों के पार्टी प्रत्याशियों के जीत पर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष हरीश चंद्र श्रीवास्तव, अमरनाथ बर्नवाल, रत्नेश बिंद मंडल महामंत्री, विनोद गुप्ता, मुकेश कुमार गौड़, दुर्गा प्रसाद गुप्ता संयोजक स्वक्षता अभियान आजमगढ़, दुर्गेश कुमार अग्रहरि, सुरेश कुमार गुप्ता, हीरालाल यादव, सुधीर कुमार रावत, गोविंद कुमार यादव, चंदन कुमार हलवाई आदि लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।




























































Leave a comment