Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तेज हवा और बारिश से कई जगह बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त, युद्धस्तर पर जुटा विद्युत विभाग

घोसी।मऊ। चक्रवाती हवाओं और तेज बारिश के चलते घोसी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने के चलते आपूर्ति प्रभावित हो गई है। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और उनकी डालियां टूटकर बिजली के तारों व लाइनों पर गिर गईं। इससे कई जगह विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने के साथ ही आपूर्ति बाधित हो गई और उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
  विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग की टीमें शुक्रवार की रात से ही युद्धस्तर पर राहत एवं मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। खराब मौसम के बावजूद कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर बिजली के तारों पर गिरे पेड़ों को हटाने, टूटे तारों को ठीक करने और फाल्ट को दुरुस्त करने में लगे हैं। कई स्थानों पर पोल, तार और लाइन से संबंधित तकनीकी खामियों को भी ठीक किया जा रहा है।
   इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया कि विभाग की अलग-अलग टीमें लगातार क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर क्षतिग्रस्त लाइनों और फाल्ट वाले स्थानों को चिन्हित कर रही हैं। प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कर प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही है। वहीं जहां पेड़ बिजली के तारों में फंसे उनको अलग कर लाइन को जल्द ठीक कर लिया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh