National News / राष्ट्रीय ख़बरे

ट्रक से टकराई कार, चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

 उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार सुबह तब हुआ जब तेज रफ्तार मारुति रिट्ज कार एक सीमेंट से लदे ट्राले में पीछे से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को कटर की मदद से बाहर निकाला और सभी को 108 एंबुलेंस के जरिए तत्काल दून कोरोनेशन अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल युवक का इलाज जारी है।
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अंकुश और पारस (निवासी – पुरखास धीरन, सोनीपत, हरियाणा), अंकित (तहसील जुलाना, जिला जींद, हरियाणा), और नवीन (रोहतक, हरियाणा) के रूप में हुई है। घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
थाना क्लेमेंटाउन प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि मृतकों और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के देहरादून पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर उसके चालक आफताब (निवासी शेखपुरा, सहारनपुर) को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh