Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भव्य स्वागत के साथ महंत बिंदुगद्याचार्य (देवेंद्र प्रसादाचार्य) का जलालपुर नगर में आगमन,भव्य हुआ स्वागत

  जलालपुर अम्बेडकर नगर। – अयोध्या के श्री चक्रवर्ती महाराज दशरथ महल के महंत बिंदुगद्याचार्य (देवेंद्र प्रसादाचार्य) के जलालपुर नगर पहुँचने पर नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।  गाजे-बाजे के साथ पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी और व्यापारी आत्माराम गुप्ता ने उनका अभिनंदन किया। जय श्री राम के जयकारों के बीच व्यापारी मनीष सोनी ने अपने निवास पर परिवार सहित माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर आरती उतारकर महंत जी का स्वागत किया।दशरथ महल के महंत बिंदु गद्याचार्य देवेन्द्रप्रसादाचार्य ने  बात करते हुए बताया कि चक्रवर्ती महराज दशरथ का राजमहल एक ऐतिहासिक, धार्मिक व पौराणिक पीठ है, जिसको स्वयं महाराज दशरथ ने निर्माण कराया था। दशरथ जी अयोध्या के राजा थे। इसीलिए उनका महल भी अयोध्या में मुख्य रूप से था। समीप व्यापारी विकाश जायसवाल,नगर महामंत्री विकाश निषाद,सभासद आशीष सोनी,संतोष यादव,संतोष गुप्ता, सप्रिय गोयल सहित कई गणमान्य लोगों ने महंत स्वागत किया। महंत जी के आगमन को नगरवासियों ने एक ऐतिहासिक पल बताया।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh