Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जलालपुर में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के समीप ज्येष्ठ बड़े मंगल का आयोजन, उमड़ी भारी भीड़

जलालपुर अम्बेडकर नगर। ज्येष्ठ माह के द्वितीय बड़े मंगलवार के अवसर पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर  में जिला उद्योग व्यापार मंडल टीम द्वारा विधिवत पूजन अर्चन किया गया । मंदिर में पूजन अर्चन के उपरांत मंदिर के सामने राहगीरों  के लिए सूक्ष्म जलपान  की व्यवस्था की गई, जिसे लोगों ने सराहा।  
धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामुदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा और जबकि  व्यापार मंडल की ओर से लगाए गए स्टॉल्स पर लोगों ने सूक्ष्म जलपान का आनंद लिया।  
जिला उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करना था। उन्होंने कहा बड़े मंगल के पावन अवसर पर यह आयोजन लोगों के बीच उत्साह और भक्ति का संगम बन गया। लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री आदित्य गोयल, जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र,जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि,व्यापारी मनीष सोनी,अमित गुप्ता,बबलू गौड़ ,जिला प्रचार मंत्री विकाश निषाद,निखिल जायसवाल,मोहन जायसवाल गप्पू गौड़,लड्डू गौड़ समेत मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh