Crime News / आपराधिक ख़बरे

विशालकाय पेड़ गिरा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, मचा कोहराम

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका के खरहरी नाहर गांव में शुक्रवार को तेज हवा चलने से बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा की वजह से खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है, जबकि पति अजय को मामूली चोट आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया। पार्षद शशि यादव ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा कि यह दुखद घटना है। इस हादसे में जहां परिवार का मुखिया घायल हो गया, मुख्यमंत्री ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिजनों को हर प्रकार की सहायता प्रदान की जाए। साथ ही, हमने अस्पताल से भी संपर्क स्थापित कर स्पष्ट निर्देश दिया है कि घायल अजय के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।  नजफगढ़ जोन के चेयरमैन अमित खड़खड़ी ने कहा कि तेज आंधी की वजह से यह हादसा हुआ। विशालकाय पेड़ इस मकान पर गिर पड़ा। 

 

इस मकान में रहने वाले तीन बच्चे और मां की मृत्यु हो गई। वहीं परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मकान में पांच लोग रहते थे, जिसमें तीन बच्चे और उनके माता-पिता शामिल हैं। इस हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो चुका है, जबकि चार की मृत्यु हो चुकी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh