आतंकी हमले के विरोध में श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च आयोजित
कादीपुर सुलतानपुर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में दोस्तपुर कस्बे के ब्लाक चौराहे पर शाम छ बजे शोक सभा वं कैंडल मार्च का आयोजन हुआ। नगरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
आतंकी हमले के विरोध में श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च आयोजित pic.twitter.com/XA0P8sGGp3
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) April 25, 2025
कार्यक्रम मे लोगो ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रर्थना की कैंडल मार्च निकाला गया, जो शाहीपुल से प्रारंभ होकर ब्लाक चौराहे पर पहुंचा। इस दौरान 'आतंकवाद मुर्दाबाद' पाकिस्तान मुर्दाबाद और 'शांति और मानवता की जय' के नारों से वातावरण गूंज उठा। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश सोनकर ने कहा, "यह घटना न केवल इंसानियत को शर्मसार करने वाली है बल्कि हमारी तहजीब और तालीम पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। निर्दोष लोगों का कत्ल किसी भी सभ्य समाज का हिस्सा नहीं हो सकता।"पूर्व चेयर मैंन मिथिलेश मिश्र उर्फ मुन्ना ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "यह कायरतापूर्ण और घोर निंदनीय कृत्य है। आतंकवादियों की इस हरकत से पूरे देश में शोक की लहर है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।" भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला ने कहा, "हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। यह घटना हर नागरिक के दिल को झकझोरने वाली है।" समाजसेवी डब्लू तिवारी ने कहा, "आज पूरा देश शोक में डूबा है। हम सबको मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा।" कार्यक्रम में चुन्नू शुक्ला , सौरभ तिवारी , आशुतोष पाठक , गोपाल मिश्र , व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सोनी , प्रवीण तिवारी , अनूप बरनवाल , मनीष अग्रहरि आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।






















































Leave a comment