Crime News / आपराधिक ख़बरे
फंदे पर लटकी मिली दरोगा की लाश, हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनाती, की थी दो शादियां
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को दरोगा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात थे। दरोगा थान सिंह चौहान (58) का शव घर पर फंदे से लटका मिला। खबर मिली को घरवाले रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना अलीगंज के शिवलोक कॉलोनी की है। बताया गया कि दरोगा थान सिंह चौहान ने दो शादियां की थीं। उनको सात बच्चे हैं। वह परिवार के साथ लखनऊ में रहते थे। दो वर्ष पूर्व ही पदोन्नत होने के बाद दरोगा बने थे। अब उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह तो पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।



























































Leave a comment