Azamgarh|प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका भाई पर हुई हमलावर, लड़की की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, ले आई थाने
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। प्रेमिका की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची, जहां देर शाम तक पंचायत चलती रही। तहबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का दूसरे गांव की युवती से प्रेम संबंध है। वह बुधवार की दोपहर प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया। उस समय प्रेमिका बाजार गई थी।
प्रेमिका के भाई व परिजनों को मामले की जानकारी हो गई। उन्होंने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी होने पर प्रेमिका घर पहुंची और अपने भाई को पीटने लगी। इसके बाद परिजनों ने युवती की भी जमकर पिटाई कर दी। प्रेमिका ने डायल 112 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल व अन्य लोगों को थाने ले आई।



























































Leave a comment