Politics News / राजनीतिक समाचार
प्रधानमंत्री के आज वाराणसी आगमन को लेकर पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की।
लखनऊ: 07जुलाई, 2023उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज से 07 जुलाई, 2023 तक वाराणसी के भ्रमण पर हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 06 जुलाई, 2023 को पर्यटन मंत्री अपराह्न वाराणसी पहुंचे। उन्होंने शाम को 06ः00 बजे सर्किट हाउस वाराणसी में प्रधानमंत्री के कल वाराणसी आगमन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
पर्यटन मंत्री कल 07 जुलाई, 2023 को प्रातः 07ः00 बजे बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ तथा बाबा कालभैरव-कोतवाल संकटमोचन का दर्शन करेंगे। इसके उपरान्त प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पर्यटन मंत्री शनिवार 08 जुलाई, 2023 को दोपहर तक लखनऊ वापस आयेंगे।


















































Leave a comment