अपनी शादी में जमकर नाचे विधायक जी, नई नवेली दुल्हन ने भी दिया साथ; समर्थक बोले-वाह क्या बात है
अमरोहा। यूपी के अमरोहा की मंडी धनौरा सीट से विधायक राजीव तरारा की मंगलवार को शादी थी। जिले के सबसे युवा विधायक की शादी में खूब धूमधाम दिखी। दूल्हा बने विधायक जी भी पूरी उमंग में दिखे। इस दौरान दोस्तों-रिश्तेदारों और समर्थकों के अलावा वे खुद फिल्मी गानों पर जमकर थिरकते नज़र आए। इसमें विधायक जी का साथ नई नवेली दुल्हन यानी उनकी पत्नी ने भी दिया। अब सोशल मीडिया पर इससे जुड़े फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं इसके पहले फेसबुक पर लाइव चले पूरे इवेंट के दौरान बधाइयों का सिलसिला भी चलता रहा। विधायक राजीव तरारा जिले के सबसे युवा विधायक हैं। छात्र जीवन में अभाविप से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले राजीव बीते चुनाव में लगातार दूसरी बार मंडी धनौरा विधानसभा से विधायक बने। इसके पहले उनके पिता तोताराम भी जिले की गंगेश्वरी सीट से विधायक रह चुके हैं। विधायक राजीव तरारा की शादी पिछले दिनों तय हुई थी। मंगलवार को वह अपने परिवारजनों और कुछ चुनिंदा परिचितों की मौजूदगी में परिणय सूत्र में बंध गए। उत्तराखंड में आयोजित शादी समारोह से जुड़ीं तस्वीरें और वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए। फिल्मी गीतों पर पत्नी संग थिरके विधायक जी के कदम और ठुमकों पर समर्थक भी उत्साहित दिखे। लोगों के बीच एकाएक ही इसको लेकर चर्चा आम हो गई। इसके पहले फेसबुक पर लाइव चले पूरे इवेंट के दौरान समर्थकों ने भी उन्हें दिल खोलकर बधाई दी। वहीं बताया जाता है कि बेहद सादगी पसंद विधायक ने भीड़भाड़ से बचने के लिए उत्तराखंड में अपना शादी समारोह आयोजित करने के साथ ही चुनिंदा लोगों को ही बतौर मेहमान आमंत्रित किया था।


























































Leave a comment