अदद असलाह के साथ अभियूक्त गिरफ्तार
आज़मगढ़ ।निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर के निकट सीहीपुर पुलिया के पास से एक युवक को निज़ामाबाद पुलिस ने एक अदद कट्टा के साथ सुबह 10 बजे हिरासत में लिया ।
बताया जाता है कि निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह मय हमराहियान कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव व कांस्टेबल उमेश यादव वाहन चेकिंग कर रहे थे की जरिये मुखबीर सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहा के साथ मोटरसाइकिल से सीधा सुल्तान पुर की तरफ जा रहा है । मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकन्ना हो गई । युवक की मोटरसाइकिल रोकवा कर पुलिस ने तलाशी ली तो जींस के पैंट से एक 303 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ ।
पकड़ा गया युवक अपना नाम बिन्द्रेश यादव पुत्र स्व0 फूलचन्द ग्राम जोलहापुर थाना निज़ामाबाद बताया । पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया ।






















































Leave a comment