अवैध असलहा (01 कट्टा व 01 कारतूस .32 वोर) के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
निजामाबाद आजमगढ़ :अवैध असलहा (01 कट्टा व 01 कारतूस .32 वोर) के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार बतादे कि,दिनांक 16.09.22 को थाना निजामाबाद के व0उ0नि0 रंजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा रात्रि गश्त देखभाल क्षेत्र में सेन्टरवा तिराहा मे मामूर थे कि सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति अवैध असलहा के साथ दत्तात्रेय मंदिर जाने वाले गेट पर मौजूद है तथा कोई वारदात करने की फिराक में है इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा अभियुक्त अंगद यादव पुत्र रामनयन यादव उम्र 20 वर्ष नि0 पिपरी (शकूरपुर) थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बताया को समय 04.10 बजे गिरफ्तार किया अभियुक्त के पास से एक अदद कट्टा .32 बोर व एक अदद कारतूस .32 बोर बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0- 402/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0न्यायालय किया गया।



















































Leave a comment