National News / राष्ट्रीय ख़बरे
बिहार चुनाव के परिणाम चाहें जो लेकिन कार्यकर्ता यह काम एकदम न करें : राजद
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 10 नवंबर को आएंगे. तीसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद अधिकतर एग्जिट पोल में राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चुनावी परिणाम से पहले ही कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की सलाह दी है.
राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया- राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें- 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है.साथ ही यह भी लिखा है कि अनुचित आतिशबाज़ी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा.

























































Leave a comment