Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रोवर्स रेंजर स्काउट गाइड के कार्यक्रम का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

देवरिया।स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में रोवर्स रेंजर एवं स्काउट गाइड का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष  श्वेता जायसवाल रही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर अरविंद मिश्रा विभाग अध्यक्ष संस्कृत केबीपी कॉलेज मिर्जापुर रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा स्काउट गाइड का झंडा रोहण कर किया गया तत्पश्चात स्काउट गाइड की छात्रा  अदिति राजभर द्वारा मंगलाचरण एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया स्वागत गीत  वर्षा पांडे ने किया रोवर्स रेंजर के कार्यक्रम के अधिकारी ने डॉ राकेश सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गायत्री मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि कोअंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की रोवर रोवर्स रेंजर एवं स्काउट गाइड के माध्यम से छात्र-छात्राओं में एकता की भावना सामाजिक समरसता देश प्रेम की भावना उत्पन्न होती है कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रोवर रेंजर से संबंधित जानकारियां दी जाती हैं जो आगे चलकर छात्र-छात्राओं को काम आती है। इस अवसर पर रोवर रेंजर्स स्काउट गाइड के ट्रेनर शैलेंद्र यादव, सेज्जल साहनी , वर्षा पांडे, आस्था पाठक, पूर्णिमा त्रिपाठी,जागृति पांडे, अदिति राजभर,कुमारी खुशी, रीना चौरसिया, काजल शर्मा, संजना कुशवाहा,सहित रोवर्स अवेंजर्स स्काउट गाइड की छात्राएं उपस्थित रही कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh