ठगी करने वाले तीन लोगों को जेवर व मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार : आज़मगढ़
बिलरियागंज /आजमगढ़ स्थानीय थाना रौनापार पुलिस ने ठगी करने वाले तीन लोगों को जेवर व मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल भेज दिया, रौनापार थाना क्षेत्र के बातन निवासी सभानंद साहनी ने 9/1/2021 को थाने में तहरीर दिया था, कि दिनांक 4 /1/2021 को मेरे घर से ओझैती के बहाने 3 लोगों ने सोने का झुमका, सोने की लाकिट ठगी करके फरार हो गए हैं, सभानंद साहनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर ठगों की तलाश शुरू कर दी, बुधवार को बाजार गोसाईं के पास से नवमी पांडे पुत्र जितेंद्र पांडे निवासी त्रिलोकी पुर खुर्द पडरौना कुशीनगर व सतीश पांडे पुत्र शिव शरण रुद्रपुर देवरिया और धर्मेंद्र पांडे रुद्रपुर देवरिया को गिरफ्तार किया, और उनके पास से एक सोने का झुमका और एक सोने की लाकिट व होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेजा।

























































Leave a comment