लखनऊ - उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 6 महीने के लिए प्रदेश में एस्मा लागू किया
लखनऊ :- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 6 महीने के लिए प्रदेश में एस्मा लागू किया । उत्तर प्रदेश में 6 महीने के लिए एस्मा लागू। यूपी सरकार ने हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया। सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा सकेंगें। यूपी में 6 महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध। योगी सरकार के इस आदेश के बाद अगर कोई सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश में फिर से कोरोना वायरस का कहर बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि उसी वजह से प्रदेश सरकार ने ये फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से ही मई के आखिर में 6 महीने के लिए एस्मा लगाया था। जो नवंबर में खत्म हो रहा था। जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने फिर से 6 महीने के लिए एस्मा लागू कर दिया है।
























































Leave a comment