मतदाता और मतदान ही लोकतांत्रिक की वास्तविक शक्ति
अम्बेडकर नगर÷ किसी भी राजनैतिक संगठन और चुनाव के लिए मतदाता और मतदान का बहुत बड़ा महत्व का विषय होता है।मतदान की अधिकार के लिए मतदाता सूची में नाम अंकित करवाना महत्व पूर्ण कार्य होता है। जिस राजनैतिक संगठन ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में रुचि नहीं दिखाई वह संगठन अपना राजनैतिक अस्तित्व नहीं स्थापित कर सकता है।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में संगठन के तरफ से लगाए गए संयोजकों के बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यालय अटल भवन में व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुनरीक्षण कार्य के विधान सभा संयोजकों और मण्डल अध्यक्ष की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान महादान की प्रक्रिया का अहम अंग मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम है जिसमें हमें पूरी मनोयोग से कार्य कर एक स्वच्छ और व्यवस्थित मतदाता सूची बनवाने में महत्वपूर्ण योगदान देने का कार्य करना है।
बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के सह संयोजक कमलेश मौर्य ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दिया।बैठक का संचालन भाजपा जिला मंत्री दिलीप पटेल "देव" ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त, मतदाता पुनरीक्षण अभियान के जिला सह संयोजक कमलेश मौर्य,कटेहरी विधान सभा क्षेत्र संयोजक भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी,आलापुर विधान सभा क्षेत्र जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र संयोजक चेयर मैन प्रतिनिधि भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू, जलालपुर विधान सभा क्षेत्र संयोजक भाजपा नेता के के मिश्र, टांडा विधान सभा क्षेत्र संयोजक पूर्व मण्डल अध्यक्ष जवाहिर लाल मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजीव मिश्र,महेंद्र प्रताप वर्मा,रणंजय सिंह, सदा राम वर्मा,सुनील गुप्त,हरिदर्शन राजभर,दिलीप तिवारी,रवि सिंह चौहान,मनोज मौर्य,भगवान पांडेय,अमरजीत मौर्य,मण्डल महामंत्री सतेंद्र पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
























































Leave a comment