Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: फूलपुर विधानसभा में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के पांच जिलों के कोऑर्डिनेटर दिनेश चंद्र रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में फूलपुर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी इमरान अहमद ‘हिटलर’, दीदारगंज विधानसभा के प्रत्याशी मोहम्मद कैश तथा लालगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हिंदू चौधरी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा।

सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh