Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गैस एजेंसियो पर डीएम एसएसपी का छापा व्यवस्थाओ की जांच।भंडारण, वितरण और अभिलेखों की पड़ताल, अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार को जिले की गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को समयबद्ध और सुचारू गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना रानी की सराय क्षेत्र के तुसार गैस एजेंसी, नीबी तथा थाना सिधारी क्षेत्र के के.टी. गैस एजेंसी, हलुवाडीह का दौरा किया। इस दौरान गैस सिलिंडरों के भंडारण, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कालाबाजारी या अन्य अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट किया कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh