Latest News / ताज़ातरीन खबरें
यूपी के सभी टोल प्लाजा पर सुरक्षा, सतर्कता के निर्देश - लखनऊ
लखनऊ:- कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन शनिवार को सत्रहवें दिन भी जारी है, यूपी के सभी टोल प्लाजा पर सुरक्षा, सतर्कता के निर्देश। प्रदेश के सभी 130 टोल प्लाजा पर पुलिस ,पीएसी तैनात । किसान आंदोलन को देखते डीजीपी मुख्यालय ने जारी किए निर्देश।सभी जिला कप्तानों को टोल प्लाजा की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश। फायर ब्रिगेड, यूपी 112,खुफिया को अलर्ट पर रहने के निर्देश । किसानों ने शनिवार को टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया है।
लखनऊ के टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स की गई तैनात, लखनऊ कमिश्नरेट के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे टोल पर पीएसी के साथ पुलिस बल तैनात। एसीपी काकोरी अर्चना सिंह,प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात।

























































Leave a comment