Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

देवरिया।राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने से गोरखपुर और देवरिया के बीच आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच कपरवार रामजानकी मार्ग स्थित चौकी पर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह और समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने एनएचआई के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आमजन की समस्याओं से अवगत कराया।
वार्ता के बाद एनएचआई अधिकारियों ने दोपहिया वाहनों के आवागमन की अनुमति दे दी। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर चारपहिया, भारी वाहनों समेत अन्य सभी वाहनों के संचालन पर रोक जारी रहेगी।
एनएचआई अधिकारियों ने बताया कि कपरवार सेतु के निर्माण कार्य के लिए तीन कंपनियों को बुलाया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
रवि प्रताप सिंह और अर्जुन सिंह ने कहा कि यदि अगले 100 घंटे के भीतर सेतु निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि सेतु बंद होने से प्रतिदिन हजारों यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था न होने से लोगों को अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ रहा है।
इस दौरान दिवाकर चौरसिया, सुमीत तिवारी, राहुल, विवेक, हरिश्चंद्र, कमलेश, विजली, अखिलेश, पंकज, नीरज वर्मा, अभिषेक सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh