डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, ब्लॉक कार्यालय में कई कर्मचारी मिले गायब, लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस
देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह रामपुर कारखाना विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं एनआरएलएम की प्रगति रिपोर्ट और मनरेगा कार्यों की जानकारी भी संतोषजनक ढंग से प्रस्तुत नहीं की जा सकी।
लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। साथ ही सभी कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने, नियमित जनसुनवाई करने तथा आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए भविष्य में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।


























































Leave a comment